Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हनुमंती एवम गणेश वार्डवासियो ने फिल्टर युक्त पेयजल नल के माध्यम से उपलब्ध कराने ज्ञापन सौपा।





हमदर्द न्यूज के लिए पांढुर्णा से प्रवीण वाहने की रिपोर्ट।

पांढुरना:-नगर के हनुमंती एवम गणेश वार्ड वाशियो ने वार्ड में अनेकों वर्षो से नगर पालिका द्वारा नलों से दिया जाने वाला पेय जल को लेकर 150 नल धारकों द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौपा गया,आजादी से लेकर आज तक नगर के हनुमंती वार्ड,एवम गणेश वार्ड में जनता की मूलभूत वैवस्था पेय जल को लेकर नगर पालिका द्वारा नलों से कुओं एवम ट्यूबवेल का केल्शियम युक्त पानी सप्लाई किया जा रहा है,जिसके चलते वार्ड वाशियो में पतरी की बीमारी एवम जाइंड में दर्द की बीमारियां बढ़ गयी है,केल्शियम युक्त पानी के इस्तेमाल वाले बर्तन एवम पानी स्टोर करने वाली सिंनटेक्स में भी केल्शियम की परत चढ़ गई है,जिसके चलते उपयोग वाले बर्तन खराब हो जाते है,वार्ड वाशियो द्वारा बताया गया कि जनता को दिए जाने वाले पानी का प्रतिमाह टेक्स भी पटाया जाता है,परंतु नगर पालिका केवल फिल्टर पानी के नाम पर बिना फिल्टर के कुओं एवम ट्यूबवेल का पानी जनता को सप्लाय किया जा रहा है,जिसको लेकर हनतपुरा एरिया,चंड़ी माता एरिया,शारदा मार्केट एरिया एवम माता माय एरीया के लोगो ने अलग अलग आवेदन पर हस्ताक्षर पर  चार आवेदन मुख्य नगर पालिका को सौपे गए,ज्ञापन सौपते समय कोरोना काल के चलते चार एरिया के सामूहिक हस्ताक्षर वाले आवेदन सौपे जिसमे पवन गुड्धे,राजेश खरवड़े, मनोज गुडधे,लक्ष्मीकांत,पंकज,हर्षद,सचिन आदि आवेदक गन उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad