दुनिया में सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाने वाले विलियम शेक्सपियर की मौत, जानें वजह?
ब्रिटेन के 81 वर्षीय विलियम शेक्सपियर नाम के शख्स को 8 दिसंबर 2020 को दुनिया में सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाई गई थी। बड़ी बात यह है कि उनकी मौत उसी अस्पताल में हुई है जहां उन्हें वैक्सीन की डोज दी गई थी।
दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले पुरुष विलियम शेक्सपियर नाम के शख्स की मौत हो गई है। विलियम को बिल शेक्सपियर के नाम से भी जाना जाता था। मौत के समय उनकी उम्र 81 साल थी। उन्होंने साल 2020 में कोरोना टीकाकरण करवाने वाला पहला व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया था। जिसके बाद से उनके नाम की खूब चर्चा भी हुई थी
पिछले साल 8 दिसंबर को लगी थी वैक्सीन
विलियम शेक्सपियर को पिछले साल 8 दिसंबर को यूनिवर्सिटी अस्पताल कोवेंट्री और वारविकशायर में फाइजर की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। इसी के साथ ही वह दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने वाले पहले पुरुष बन गए थे। तब से उनका नाम मीडिया में काफी चर्चा में रहा था। शेक्सपीयर को 91 वर्षीय मार्गरेट कीनन के तुरंत बाद उसी अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी।

