Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

यास तूफान तट से टकराने के बाद ओडिशा के बालासोर से गुजरा तूफान, 140 kmph की रफ्तार से चली हवाएं|





यास तूफान बुधवार सुबह करीब 9 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया। 10.30 से 11.30 के बीच वह दक्षिणी बालासोर के 20 किलोमीटर करीब से गुजरा। इस दौरान 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके बाद तूफान उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ गया और बालासोर से करीब 15 किमी दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की तरफ केंद्रित हो गया।

साइक्लोन के कारण बालासोर के तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई कॉलोनियों में समुद्र का पानी भर गया है। मौसम विभाग (IMD) ने तूफान के लैंडफॉल की पुष्टि की है। बंगाल और ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी तूफान का असर है।


बेहद खतरनाक तूफान 'यास' के कारण झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुबह से बारिश हो रही है। कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ओडिशा के चांदीपुर और बालासोर तो बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तूफान सबसे ज्यादा प्रभावी है। बंगाल के दीघा और मंदार्मानी में होटलों और दुकानों में समुद्र का पानी भर गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad