पांढुरना से हमदर्द न्युज के लिए प्रविन् वाहाने कि खबर
पांढुरना:-नगर पालिका द्वारा राम लीला मैदान पर ढाई वर्ष पुर्व राम लीला मैदान पर नये शॉपिग कॉम्लेक्स बनाने को लेकर इच्युक लोगो में बोली के मध्यम से नीलाम किये गए,इन दुकानों के लेने के लिए रिकार्ड तोड़ राशि की बोली लगाकर ली गयी,जिसमे पच्चीस लाख से लेकर दस लाख रुपयो को बोली लगाकर नीलामी में दुकाने ली गयी,जिसमे धारकों द्वारा प्रथम एवम दुतीय किस्त भी जमा कर दी गयी,परन्तु नगर पालिका द्वारा इस काम्पलेक्स का आज तक निर्मानं कार्य पूर्ण नही किया गया,जिसमे से कुछ दुकानों का निर्मानं सुरु तो किया गया और बीच मे ही आधाअधुरा छोड़ दिया गया है,आज आधे निर्मित दुकानों का सरिया पूरी तरह जंग खा रहा है,आधे अधूरे निर्मानं की दीवारें भी खुले आसमान में धूप,पानी का सामना करते जर्जर अवस्था मे जा रहा है,जिसके बाकी निर्मित दुकानों के लिए बड़ा सा गड्ढा खोद कर रख दिया है,जो वार्ड वाशियो के लिए दुर्घटना होने का खतरा बढ गया है,जिसमें रात्रि के समय इस गड़े के चलते बड़ा हादसा भी हो सकता है,नगर पालिका द्वारा बनाये जा रहे,कम्पलेक्स का निर्माण कब पूरा होगा,यह दुकान धारक राह ताक रहे है,दुकानदारों का कहना है,की ढाई वर्ष से दुकानों की चार से पांच लाख की राशी नगर पालिका में जम्मा कर दी है,परन्तु नगर पालिका द्वारा ढाई साल से हमे दुकाने बनाकर प्रदान नही की,जबकि इतना पैसा धंदे में लगाते तो इस राशि से व्यापार कर अपने परिवार का भरण पोषण करते,हमने इसकी कईं बार अधिकारियों से जल्द निर्मानं कराने की बात की परन्तु ढाई वर्ष बीत जाने पर भी हमे दुकाने बनाकर नगर पालिका ने प्रदान नही की गई।

