Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना को लेकर जयराज प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई फ़िल्म जो वर्तमान समय का दर्द और सच्चाइ बया कर रही है, एक बार आप भी अव्श्य देखिए।

कोरोना को लेकर जयराज प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई फ़िल्म जो वर्तमान समय का दर्द और सच्चाइ बया कर रही है, एक बार आप भी अव्श्य देखिए।



कोरोना संक्रमण से आम जनता को जागरूक करने के लिए बनाई गई फिल्म


कोरोना काल में पुलिस विभाग द्वारा किए गए कार्यों का किया चित्रण

👉 कुलदीप पहारे 

मुलताई पवित्र नगरी में जयराज प्रोडक्शन द्वारा आम जनता में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बनाई गई कोविड पर आधारित फिल्म "कोरोना एक जंग" का विमोचन आई जी नर्मदापुरम संभाग श्री जितेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया। फिल्म को लेकर आई जी श्री कुशवाहा ने कहा कि कोरोना को लेकर आम जनता में जागरूकता लाने के लिए जयराज प्रोडक्शन की टीम द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के  दौर में मध्यप्रदेश पुलिस ने समर्पित होकर आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन किया जिसका इस फिल्म में चित्रण किया गया है। फिल्म के संबंध में जयराज प्रोडक्शन के अनीष नायर एवं तनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में जागरूकता लाने के साथ-साथ पुलिस विभाग द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को समाज के सामने लाना है ताकि आने वाले समय में एक अच्छा सामंजस्य बन सके।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad