छिंदवाड़ा से हमदर्द न्यूज के लिए शिवम पहाड़े की खबर
छिंदवाड़ा। माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के सांसद नकुल नाथ जी के द्वारा गरीब असहाय एवं कार्यकर्ताओं के लिए जो राशन किट भेजी गई है उनके वितरण में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष गुरुचरण खरे जी एवम् अरुणा तिलंते जी ने बताया कि छिंदवाड़ा के नगर क्षेत्र शहरी क्षेत्र में हमारी टीम के द्वारा राशन किट का वितरण किया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से अरुणा तिलंते, संतोषी गजभिए, फूल कुमारी जावरे ,उषा मेश्राम, ममता चोखे ,किरण कटारे ,भारती यादव, शिवम पहाड़े,प्रकाश मेहलोरिया, अनिल गजभिए विनोद कामली सोनू गौरव एवं अन्य साथियों का वितरण में विशेष सहयोग कर रहे हैं।

