Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

"सेवा ही कर्म है" सूत्र वाक्य को चरितार्थ करता श्री ओम चिकित्सालय भारत भारती में कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है।




कुलदीप पहाड़े....

बैतूल। सेवा ही कर्म है। इसी सूत्र को लेकर कोरोना मरीजों का श्री ओम चिकित्सालय भारत भारती में इलाज हो रहा है। पारिवारिक माहौल में मरीजों के मन से कोरोना का डर दूर हो जाता है और वो जल्द ठीक हो जाते है। शनिवार को श्री ओम चिकित्सालय भारत भारती में भर्ती कोरोना मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने गुलाब पंवार , गोमा खातरकर एवं श्रीमति मीरा शर्मा को पौधे भेंट कर उनके सुखद स्वास्थ्य कामना के साथ तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। ठीक हुए मरीजों  ने स्वस्थ होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम लोग यहां 15 से 28 दिनों तक भर्ती रहे इस अस्पताल में परिवार जैसा माहौल मिला। अस्पताल के स्टाफ ने देखरेख में कोई कमी नहीं रखी। दवाईयों के साथ योगा, म्यूजिक थैरेपी और आयुर्वेदिक काढ़ा भी दिया गया, जिससे उनकी बीमारी से जल्द निजात मिल गई और अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है। पूरा इलाज भी नि:शुल्क किया गया। ना ऑक्सीजन के पैसे लगे, ना दवाईयों के। श्री ओम चिकित्सालय के संचालक  डॉ. संदीप पाल ने बताया कि मरीजों की देखभाल के लिए पूरा स्टॉफ तत्पर रहता है। मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इसका भी ध्यान रखा जाता है।
आज तीन लोगो ने कोरोना को मात देते हुए अपने परिजनों के साथ अस्पताल  से स्वस्थ एवं प्रसन्न  हो कर रवाना हुए इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डा. श्याम भूतड़ा ,डा. संदीप पाल , डा. मंगेश घोटे , डा. अनंत वर्मा ,डा.रीता घोटे , डा. नरेन्द्र नरवरे , डा. शोएब दीवान एवं डा. विजय ताण्डिलकर , डां कुवर सिंह आहके ,डा. शादमा खान डा. प्रदीप रणदिवे ,डा. प्रवीण मोगले , डा. सूर्यकांत व्दिवेदी एवं स्टाफ  ने कोरोना की जंग जीत चुके लोगो को पौधे दे कर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रवाना कर उनके उज्जवल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad