Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना जैसे भयानक महामारी के दौर में बैतूल जिले की एक ग्राम पंचायत ऐसी भी जहां नहीं पहुंचा करोना




बोरदेही से हमदर्द न्यूज के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की रिपोर्ट
 
बोरदेही- एक ग्राम पंचायत ऐसी भी है जहां नहीं पहुंचा कोरोना भयंकर महामारी में एक ओर जहां कई शहर अनेक गांव इसकी लपेटे में आए वही एक गांव ऐसा भी है जहां आज तक कोरोना का एक भी केस नहीं आया। 
        जी हां हम बात कर रहे हैं आमला ब्लाक के ग्राम पंचायत बोरी खुर्द की जिसमें नाही पहली लहर में और नाही दूसरी लहर में कोई भी कोरोना केस नहीं मिला।
ग्राम पंचायत के सरपंच हरि यादव ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में विगत 15 महीनों में कोई कोरोना केस नहीं मिला, इसका श्रेय जाता है ग्राम स्तरिय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप, जिन्होंने ग्राम में जनजागरूकता फैलाई लोगों को बाहर जाने से रोका, बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं आने दिया, दूसरे जिले व दूसरे राज्य से आए व्यक्तियों को कोरनटाइम किया गया, सुबह-शाम मुनादी करवाई एवं गांव में कोई बड़े आयोजन नहीं होने दिया, इसके कारण ग्राम पंचायत में कोरोना की एंट्री नहीं हुई, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में सरपंच, सचिव, पटवारी,ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जन अभियान परिषद के सदस्य ने घर-घर जाकर सर्वे किया और सर्दी खासी बुखार से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत पहचान कर दवाई उपलब्ध कराई गई एवं उनकी जांच की गई जन अभियान परिषद के लखन यादव ने बताया कि रोको टोको अभियान, मेरा मास्क मेरी सुरक्षा एवं सर्वे का काम लगातार जारी है, साथ ही ग्रामवासी इसे मां रेणुका का आशीर्वाद भी मानते हैं जब भी प्राकृतिक आपदा आती है तब अपने आसपास के गांव की रक्षा करती है, इस बार भी उनके आशीर्वाद से ही ग्राम की कोरोना महामारी से रक्षा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad