भाजपा ग्रामीण मंडल आमला ने सौंपा ज्ञापन। कमलनाथ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।
बोरदेही से नितिन पंडोले की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा हाल ही में चीन द्वारा जनित वैश्विक महामारी करोना को भारतीय करोना बताने व भारत को अपमानित करने वाले शर्मनाक बयान एवं करोना को लेकर गलत आंकड़ों एवं तथ्यों के आधार पर लोगों में भ्रम एवं दुष्प्रचार तथा आग लगा देने जैसे भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक सौहार्द भंग करने के विरुद्ध भाजपा ग्रामीण मण्डल आमला द्वारा थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि जहां एक ओर केंद्र एवं राज्य सरकार करोना की रोकथाम एवं लोगों के जीवन की रक्षा के लिए के लिए अपने समस्त संसाधन लगाए हुए हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष का करोना को लेकर इंडियन करोना वेरिएंट वाला बयान पूरे विश्व में भारत की छवि को धूमिल करने वाला है एवं कोरोना से रोकथाम एवं उपचार में लगे हमारे लाखों-करोड़ों कोरोना वॉरियर्स के मनोबल को भी तोड़ने वाला है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जबकि कोरोना के सक्रिय मामले लगातर काम होते जा रहे है एव मप्र द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए प्रभावी कदमो की चर्चा सरे देश मे हो रही है एव इन कदमो को पूरे देश मे रोलमॉडल के रूप में लिया जा रहा है। भाजपा ग्रामीण मंडल कड़ी कार्यवाही की मांग करता है। इस दौरान यशवंत यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल आमला, संजय सूर्यवंशी पूर्व मंडल महामंत्री, मनीष खंडाग्रे,संजय बिंझाड़े,ऋषि यादव,गोविंद भाले, उपस्थित रहे।

