After petrol, now diesel has also crossed 100, in Chhindwara, the price of diesel reached near Rs 100 per liter, petrol is Rs 108. across
कोरोना संक्रमण के कारण मंदी की मार झेल रहे आम लोगों पर महंगाई का दौरा पड़ रहा है। पेट्रोल के साथ डीजल के दामों में भी आग लगी हुई है। छिंदवाड़ा में जहां शनिवार को पेट्रोल के दाम 108.26 रुपए प्रति लीटर, तो डीजल के दाम भी 99.13 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के कारण अब इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। 1 जून के बाद से लगातार पेट्रोल के दामों में तेजी देखी जा रही है।
111.94 रुपए लीटर बिक रहा पावर पेट्रोल
छिंदवाड़ा में पावर पेट्रोल के दाम 111.94 पैसे पर पहुंच गए हैं, जबकि सीमावर्ती जिलों में यही पेट्रोल ₹110 के आसपास बिक रहा है। इसका असर ट्रांसपोर्टिंग पर पड़ने लगा है। जरूरत की चीजों के दाम बढ़ रहे हैँ। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई और भी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

