Latest updated hindi news argent betul mp humdard
आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर। विकासखंड आठनेर के ग्राम देहगुड़ में 61 वर्षीय दिव्यांग बकुबाई झाड़े ने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। दिव्यांग बकुबाई के परिजन एवं स्थानीय कोरोना वालंटियर्स मोटरसाइकिल से उन्हें टीकाकरण केन्द्र लेकर पहुंचे एवं तहसीलदार श्रीमती अंतोनिया एक्का की उपस्थिति में कोरोना टीका लगवाया।
विकासखंड आठनेर के विभिन्न 22 सेंटरों में वैक्सीनेशन का कार्य हो रहा है, जिसमें जन अभियान परिषद के कोरोना वालंटियर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कोरोना वालंटियर वैक्सीनेशन सेंटरों पर रजिस्टर में इंट्री, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल एवं थर्मल गन से टेम्प्रेचर चेक कर रहे हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर सेंटर तक लाने का कार्य कर रहे हैं। विकासखंड समन्वयक श्रीमती मधु चौहान ने बताया कि कोरोना वालंटियर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां तथा नवांकुर संस्थाएं अपना पूर्ण सहयोग 30 जून तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को लेकर कार्य करते
रहेंगे।
In Dehgud, 61-year-old Divyang Bakubai Jhade got the vaccine of Kovid-19.

