Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

वेक्सीन लगाने वाले ग्राहकों को दवाई पर 10 % की विशेष छूट। वेक्सिनेशन को बढ़ावा देने हेतू मेडिकल संचालक का प्रयास।

Multai humdard news

वेक्सीन लगाने वाले ग्राहकों को दवाई पर 10 % की विशेष छूट। वेक्सिनेशन को बढ़ावा देने हेतू मेडिकल संचालक का प्रयास।



✍️ कुलदीप पहाड़े .....

मुलताई। कोरोना महामारी के इस दौर में जब से वेक्सीन आई है और वेक्सिनेशन का काम सरकार ने शुरू किया है लोगो मे अनेकों प्रकार की गलत भ्रांतियां फैली हुई है, जिसके चलते कुछ लोग वेक्सीन लगाने से परहेज कर रहे है। ऐसे में जहा सरकार लगातार लोगो को वेक्सीन लगवाने हेतु जागरूक कर रही है वहीं मुलताई के एक मेडिकल संचालक नीलेश कलभोर जी ने फवारा चौक के पास स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर वेक्सिनेशन को बढ़ावा देने के लिए एक प्रयास किया है, जो भी उनके मेडिकल स्टोर पर वेक्सीन लगवा कर दवाई लेने आता है उन्हें वे दवाइयों पर 10% की विशेष छूट दे रहे है। 





         नीलेश का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए वेक्सिनेशन जरूरी है, इसके लिए जब सरकार मेहनत कर रही है तो हमे भी अपना फर्ज निभाना चाहिए और इस काम मे हाथ से हाथ मिला कर लोगो को वेक्सिनेशन के लिए जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। 

         Humdard News के पाठकों से भी हम अपील करते है कि आप वेक्सीन अवश्य लगवा ले ताकि कोरोना जैसी भीषण महामारी से आप स्वयं और दूसरों को बचा सके साथ ही दवाइयों पर 10% की छूट भी पा सके।

Special discount of 10% on medicines for the customers who have applied for the vaccine. Efforts of the medical operator to promote vaccination.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad