Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मप्र में दो जगह पकड़ाया सेक्स रैकेट, 7 लड़कियां गिरफ्तार: हैदराबाद की 2 लड़कियां और 8 लड़के पकड़ाए।

Madhya pradesh humdard news 



इंदौर और भिंड पुलिस ने शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इंदौर में देह व्यापार के लिए हैदराबाद से दो युवतियों को बुलाया गया था। पुलिस ने होटल में दबिश दी तो यहां से लड़कियों के साथ 8 लड़के पकड़ में आए। वहीं, भिंड में कृष्णा होटल से पकड़ी गई लड़कियां ग्वालियर, आगरा और दिल्ली की रहने वाली हैं, जिन्हें कार से यहां लाया गया था। यहां से कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच लड़कियां, 7 लड़के, महिला दलाल और होटल मैनेजर शामिल हैं। पुलिस ने ग्राहक बन होटल में दबिश दी तो खुलासा हुआ कि यहां एक महिला लड़कियां उपलब्ध कराती है। दोनों ही मामलों में पुलिस पड़ताल कर रही है। मध्यप्रदेश में सात दिन में यह तीसरा सैक्स रैकेट पकड़ा गया है। इससे पहले देवास में छह दिन पहले होटल से दिल्ली की लड़कियां पकड़ी गई थीं।




इंदौर में हैदराबाद से आई थीं लड़कियां -


इंदौर पूर्व के SP आशुतोष बागरी ने बताया कि लसुड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक होटल में हैदराबाद से आई दो लड़कियां ठहरी हैं। वे यहां पर सेक्स रैकेट चला रही हैं। उनके साथ कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इस सूचना के मिलने पर पुलिस ने होटल में दबिश दी तो दो लड़कियों के साथ 8 लड़के पकड़े गए हैं। बागरी के अनुसार पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा, उन डिटेल को भी खंगाल रही हैं, जिसके जरिए इन्हें पेमेंट किया गया है। मामले में होटल संचालक की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं, उन्हें साझा किया गया है। पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।




भिंड के होटल में शराब के साथ लड़की भी उपलब्ध करवाते थे -


महिला DSP पूनम थापा को शहर के बीचों-बीच संचालित होने वाले कृष्णा होटल में सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। इसका खुलासा करने के लिए उन्होंने शुक्रवार दोपहर जाल बिछाया। सबसे पहले पुलिस जवानों को सफेद वर्दी में होटल में भेजा गया। होटल में सैक्स रैकेट की बात पुख्ता होने के बाद DSP थापा ने SP मनोज कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एक टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर यहां हड़कंप मच गया। होटल के कमरों को एक-एक कर खोला गया तो यहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने यहां से लड़कियों, ग्राहक, होटल के मैनेजर और लड़कियां सप्लाई करने वाली दलाल को पकड़ा।




Sex racket caught in these districts of MP, 7 girls arrested: 2 girls and 8 boys from Hyderabad caught.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad