Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Kia कंपनी की कार की मजबूती ने ली 1 परिवार की जान। पुलिया से टकरा कर दो दुकड़ो में टूट गयी कार।

Chhindwara breaking Humdard news





छिन्दवाड़ा/ सौसर- छिन्दवाड़ा-नागपुर नेशन हाइवे पर ड्रीम लेंड सिटी के पास हुवा भीषण सड़क हादसा, 3 व्यक्तियों की मौके पर मौत ।।

सड़क हादसे में कार के हुए दो टुकडे।

शादी की खुशियां मातम मेें बदली!:

शादी से घर लौट रही कार पुलिया से टकराई, 3 की मौत, 2 की हालत की गंभीर हादसा इतना भयानक की कार के टुकड़े हो गए

छिंदवाड़ा रामकोना से एक शादी समारोह से लौट रही कार आज एक पुलिया से टकरा गई जिससे कार में सवाल तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में नागपुर रिफर कराया गया है। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिया से टकराने के बाद कार के दो टुकड़े हो गए। पुलिस के अनुसार सौंसर निवासी सचिन जायसवाल अपने परिवार के साथ रामाकोना में एक शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे, तभी नागपुर रोड स्थित ड्रीम होटल के पास उनकी कार के सामने एक बाईक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार चला रहे सचिन जायसवाल कार से नियंत्रण खो बैठे और कार सीधे पुलिया में जा टकराई और कार के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में कार में बैठी सांैसर निवासी रोशनी पति अनूप जायसवाल, माधुरी पति आनंद जायसवाल और कलमेश्वर निवासी प्रिया पति सचिन जायसवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार ड्राईव कर रहे सचिन जायसवाल और उनकी साथ बैठी नीलम जायसवाल बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हे गंभीर हालत में नागपुर मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।

तैयार होकर फिर से शादी में लौटने की जल्दबाजी पड़ी मंहगी

बताया जा रहा है कि रामाकोना में शाम को शादी होनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए सभी लोग तैयार होने के लिए सौंसर जा रहे थे, उन्हे फिर शाम को शादी में शामिल होना था, इसलिए कार की गति काफी तेज थी। ऐसे में बाईक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा घटित हो गया।

The strength of the Kia company's car took the life of 1 family. The car broke into two after colliding with the culvert.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad