Amla humdard news
आमला से नितेश साहू की रिपोर्ट
आमला। अफवाहों पर ध्यान ना दें , कोरोना का टीका लगवा कर स्वयं को तथा अपने परिवार को सुरक्षित करें । कोरोना का टीका जीवन रक्षक है , यह वैक्सीन कोरोना संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभाव से हमारी रक्षा करती है । कोरोना जैसी भयावह बीमारी से बचने के लिए कोविड-19 का टीका ही विकल्प है , जिसे हर व्यक्ति को लगवाना चाहिए । ताकि कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर विराम लग सके , उपरोक्त बातें जन अभियान परिषद के तत्वाधान में चलाए जा रहे " मैं कोरोना वॉलिंटियर अभियान " के अंतर्गत कोरोना वॉलिंटियर द्वारा ग्रामीणों को समझाते हुए कहीं गई । विदित हो कि इस अभियान के अंतर्गत कोरोना वॉलिंटियर विक्रमादित्य रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, मनीष साहु, ने मोरखा मे,हरिनारायण चोरसिया द्वारा डंगारिया मे एवं मनोज बोबडे, ने लिलाझर मे निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों में सामाजिक दूरी बनाए रखने , बार बार साबुन से हाथ धोने तथा मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है , इस दौरान ग्रामीणों को मास्क का वितरण भी किया गया । इस कार्य में जन अभियान परिषद के विकास खंड समन्वयक अरविन्द माथनकर का मार्गदर्शन निरंतर मिल रहा है । म.प्र.जन अभियान परिषद जिला बैतूल वि.खं आमला ने मैं कोरोना वालंटियर राजेश पवार,नितेश साहु, धनराज चोधरी, गणेश कापसे व नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा कोरोनावायरस से बचाव हेतु ग्राम में सोशल डिस्टेंस बने रहे इसके लिए लोक सेवा केन्द्र आमला मे गोले बनाए गए। टिकाकरन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु समझाइश दी ।

