20 year old mentally deranged youth hanged himself, died
Athner humdard news India
आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनुप शिंदे की खबर
आठनेर | थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मानी में गुरुवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आदिवासी युवक अनिल पिता रामदास भलावी (20) गुरुवार रात भोजन करने के बाद किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने देखा तो अनिल घर के सामने के मकान की छत में लोहे की सलाख से रस्सी से फंदा बांधकर फांसी पर झूल गया। परिजनों ने सुबह थाना फोन कर मामले की जानकारी थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसआई हेमंत पांडे ने बताया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। आठनेर में पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विवेचना जारी है।

