Athner Betul humdard India News
Vegetable vendors gave a memorandum to the city council president, complaining about the indecent behavior of NP employees
आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर । नगर में हाथ ठेलों पर रखकर सब्जी बेचने वाले सब्जी विक्रेताओं ने नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर को ज्ञापन देकर नप कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार की शिकायत की है। सब्जी विक्रेता कोमल धोटे, मुकेश साहू, संजय बारस्कर, राहुल बसंतपुरे ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने बाजार चौक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानें लगाई हैं। इस दौरान नप कर्मचारियों ने आकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और दुकानें हटाने के लिए कहा । चालान बनाने की भी धमकी दी। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि लॉकडाउन के कारण उनका रोजगार प्रभावित हुआ है । अब अनलॉक के बाद सब्जी बेचकर जैसे-तैसे परिवार का गुजारा करेंगे, लेकिन नगरपरिषद कर्मचारियों द्वारा बार-बार कोविड- प्रोटोकॉल का पालन करने के बावजूद में भी दुकानें लगाने नहीं दी जा रही है । उन्होंने अध्यक्ष से कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की है ।

