Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अचानक झील में तैरते दिखे 200-500 के नोट, धड़ाधड़ कूदे लोग..निगम के कर्मचारी भी वोट लेकर पहुंचे लूटने

India Humdard News




अजमेर 16 जून। पैसा एक ऐसी चीज है जिसे पाने के लिए इंसान अपनी जान तक दांप पर लगा देता है। राजस्थान के अजमेर में ऐसा ही एक अजब-गजब मामला देखने को मिला है। जब यहां की एक झील में अचानक लोगों को 200 और 500 के नोट तैरते दिखे तो लोगों में लूटने की होड़ मच गई। इसके बाद वह बिना सोचे-समझे आंख बंद करके धड़ाधड़ पानी में कूदने लगे। जानिए आखिर झील में अचानक कैसे आए नोट...

दरअसल, यह अनोखा मामला अजमेर की आनासागर झील को रविवार शाम में देखने को मिला। जहां अचानक 200 और 500 के नोट तैरने की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया और झील में गोते लगाकर नोट इकट्ठा करते नजर आए।

इतना ही नहीं जब नगर निगम के कर्मचारियों को इस बारे में जानकारी लगी तो वह भी नाव लेकर नोट लूटने के लिए झील में उतर गए। आलम यह था कि देखते ही देखते झील किनारे सैंकड़ों का हुजूम लग गया। हर कोई चाह रहा था कि उसके हाथ कम से कम एक-दोन ही हाथ लग जाएं।

मामले का पता चलते ही मौक पर पुलिस पहुंची और लोगों को लाठी से मारकर झील से भगाना शुरू कर दिया। जांच में सामने आया है कि एक शख्स ने नोटों से भरा बैग झील में फेंका था। इसके बाद वह वहां से भाग गया, लेकिन जब कुछ लोगों ने युवक को नोट से भरे बैग को फेंकते देखा तो वह रुपए को लूटने के लिए कूदने लगे।

पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर झील में नोटों से भरे बैग कौन फेंककर गया होगा। इसके पीछे की उसकी क्या वजह होगी। कहीं उसके घर कोई रेड तो नहीं पड़नी वाली थी। सूचना मिलने से पहले ही फेंक गया हो।

अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि आखिर किसने नोटों से भरा बैग फेंक है। वहीं पुलिस ने बैग और नगर निगम के कर्मचारियों से नोट बरामद कर लिए हैंष। साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Suddenly, 200-500 notes were seen floating in the lake, people jumped .. the employees of the corporation also came with votes to loot

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad