Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छिंदवाड़ा: वाटर फॉल में फंसे 2 परिवार को बचाया, :पिकनिक मना रहे थे तभी बाढ़ का पानी आ गया |

Chhindwara: Rescued 2 families trapped in water fall, : While celebrating picnic, then flood water came.





महाराष्ट्र के नागपुर से पिकनिक मनाने छिंदवाड़ा जिले के पिपलानारायणवार से लगे घोघरा वाटर फॉल आए 2 परिवार बाढ़ में घिर गए। फॉल में अचानक पानी आ गया और दोनों परिवार टापू पर ही फंस गया। मंगलवार देर रात 11 बजे 8 घंटे रेस्क्यू करके सभी को सुरक्षित निकाला गया।

मंगलवार की दोपहर को दोनों परिवार फंस गए थे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पीपला और मोहगांव के तैराक बुलवाए। फंसे लोगों को रस्सी के सहारे निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन पानी का तेज बहाव और अंधेरे की वजह से रेस्क्यू में थोड़ी मुश्किल हुई। रात तकरीबन 10 बजे 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रात 11 बजे तक सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि दोपहर तक इस वाटर फॉल में पानी काफी कम था, लेकिन 3 बजे के आसपास पानी बढ़ गया था जिसमें ये लोग फंस गए थे। इसके बाद चीख पुकार मच गई। परिवार जान बचाने के लिए टापू पर चढ़ गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन उनके पास बचाव के कोई संसाधन नहीं थे। इसके बाद गोताखोर बुलाए गए। उन्होंने रस्सी के सहारे निकालने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के बाद वे भी असफल हो गए। इसके बाद जिला मुख्यालय से बचाव दल पहुंचा। रात होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आने लगी। मौके पर लाइट की व्यवस्था की गई। बचाव दल ने पहले चार को बाहर निकाला। इसी तरह करके 11 बजे तक सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच सौंसर अस्पताल में कराया गया।


घोघरा जल प्रपात के तेज बहाव में ये फंसे थे

विधाबाई, पति राजू गुर्जर

बादल, राजू गुर्जर का पुत्र

प्रिया, बादल गुर्जर की पुत्री

बारिभ, राजू गुर्जर का पुत्र

निकिता, बारिभ गुर्जर की पत्नी

चन्द्रजीत पिता किशोर तिरपुड़े

कोमल, चन्द्रजीत तिरपुड़े की पत्नी

आयांश, चन्द्रजीत तिरपुड़े का बेटा

शिवानी, कैलाश पराने की पुत्री

यश, कैलाश पराने का पुत्र

ग्लेही, कैलाश पराने की पुत्री

कोकिला, संतोष दाऊषकर की पत्नी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad