Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP में जन्मी बच्ची के दोनों पैर घुटने से उल्टे; अस्पताल में उसे माता-पिता छोड़ कर चले गए, 36 घंटे बाद लौटे |

MP Harda Humdard News india Hindi

Born in MP, both the legs of the girl child are bent at the knees; His parents left him in the hospital, and returned after 36 hours.





मध्यप्रदेश के हरदा जिला अस्पताल में एक असामान्य बच्ची ने जन्म लिया है। उसके दाेनाें पैर घुटने से उल्टे हैं, यानी पंजे पीठ की तरफ हैं। डाॅक्टर इसे दुर्लभ केस मान रहे हैं। उसे स्पेशल न्यू बॉर्न चाइल्ड केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती किया गया है। उधर, जन्म के बाद उसके माता-पिता नवजात को छोड़कर चले गए थे। लेकिन 36 घंटे बाद वे वापस अस्पताल पहुंच गए।

खिरकिया ब्लाॅक के झांझरी निवासी विक्रम की पत्नी पप्पी की डिलीवरी साेमवार दाेपहर 12 बजे हुई। उसने बेटी काे जन्म दिया। डिलीवरी सामान्य थी। जन्म के समय से ही बच्ची के दाेनाें पैर उल्टे थे। शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ. सनी जुनेजा ने बताया 5 साल के कॅरियर में अब तक ऐसा केस नहीं आया।

इंदाैर- भाेपाल के शिशु राेग विशेषज्ञाें और हड्डी राेग विशेषज्ञाें से भी चर्चा की। उनका कहना है कि यह मामला रेयर है। बच्ची का वजन 1 किलाे 600 ग्राम है। आमतौर पर बच्चाें का वजन 2 किलाे 700 ग्राम से 3 किलाे 200 ग्राम तक हाेता है।

माता-पिता छोड़कर गए, अनाउंसमेंट होता रहा
बच्ची डाॅक्टराें की निगरानी में है। वह खतरे से बाहर है। जन्म के बाद से ही बच्ची के माता-पिता चले गए थे। मंगलवार रात 8:30 बजे तक अस्पताल परिसर में उनकी तलाश की गई। माइक से अनाउंसमेंट भी किया गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उधर, मीडिया में खबर आने और मामले में पुलिस की मदद लेने की बात सामने आने के बाद रात करीब 12 बजे नवजात की दादी मुनिया बाई, मां पप्पी और पिता विक्रम अस्पताल पहुंचे। उनका कहना था कि हम यहां से कहीं गए ही नहीं।

ऑपरेशन से पैर सीधे हो सकते हैं
इंदौर के हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पवर्धन मंडलेचा का कहना है कि यह बीमारी बच्चे में मां के गर्भ में कम जगह होने के कारण या अनुवांशिक हो सकती है। इस तरह के मामले लाखों में एक होते हैं। ऑपरेशन के बाद घुटनों को सीधा किया जा सकता है। बच्ची को देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अब तक इस तरह का मामला मैंने नहीं देखा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad