Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बाप बेटी का रिश्ता शर्मसार। पिता अपनी ही नाबालिग बेटी से 9 सालों से लगातार कर रहा था दुष्कर्म:पत्नी के सामने वारदात को देता था अंजाम, गिरफ्तार

Madhya pradesh Bhopal Humdard news





भोपाल में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी 17 साल की नाबालिग से करीब 9 साल से ज्यादती कर रहा था। मामले को दबाने के लिए वह बेटी के साथ ही पत्नी से भी बेरहमी से मारपीट करता था। नाबालिग ने करीब 9 साल बाद अपने पिता के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत जुटाई और मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 17 साल की नाबालिग पिता की करतूतों के कारण पहले ही पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसने अपनी मां के साथ छोला मंदिर थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। उसने बताया कि माता-पिता के अलावा तीन भाई भी हैं। उसके पिता बावर्ची हैं।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसके साथ 9 साल से गलत काम कर रहे हैं। यह हरकत वे उसकी मां के सामने करते हैं। कुछ बोलने पर मारपीट करते हैं। मां को भी मारते हैं। उसके कारण ही उसकी पढ़ाई और लोगों से बातचीत छूट गई। वह घर में ही रहती है।

दो दिन पहले भी उन्होंने उससे ज्यादती की, लेकिन इस बार उसने ठान लिया कि वह उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेगी। शुक्रवार को जैसे ही पापा काम पर निकले, उसने मम्मी को तैयार किया और वह छोला मंदिर पुलिस थाने आ गई। उसने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता है

वह कहता था कि अगर किसी रिश्तेदार, पड़ोसी या फिर पुलिस को इसके बारे में बताया तो जान से मार देगा। पापा की धमकी और मार के डर से अब तक ना तो मां और न ही मैं उससे कुछ बोल पाई। पहली बार उसने साल 2012 में उससे दुष्कर्म किया था। उस समय वह 9 साल से भी कम उम्र की थी। गुरुवार की रात उन्होंने फिर उससे ज्यादती की। इसी दाैरान मां की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध किया, तो पापा ने उनसे खूब झगड़ा किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


The relationship between father and daughter is shameful. Father was raping his own minor daughter continuously for 9 years: used to commit crime in front of wife, arrested

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad