Bhainsdehi betul humdard news
भैंसदेही। ग्राम वासियों द्वारा कोरोना वैक्सीन ना लगाने का बनाया था पंचनामा गांव में फैला अफवाह की कोरोना वैक्सीन लगाने बाद व्यक्ति बीमार पड़ जाता इसी डर को दूर करने पहुंचे भैंसदेही एसडीएम के.सी.परते, तहसीलदार संजय बारस्कर, उपयांत्री दीपक नगले, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कौड़ी अध्यक्ष कोरोना वालंटियर रघुनाथ सलामें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,पंचायत सचिव,पटवारी, लोगों का वैक्सीन लगाने एवं अफ़वाह से दूर रहने के लिए कहा गया साथ ही मास्क का प्रयोग करने तथा कोरोना से बचने के उपाय भी बताए गए हैं वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर के बारे में भी लोगों को जागरुक किया गया तथा सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी युवा महिला सभी को वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक किया गया। सभी अधिकारी ने कहा कि हमने वैक्सीन लगा ली हैं हम सब स्वास्थ्य है अब आपकी बारी है किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा ग्राम वासियों से ये भी कहा गया कि सभी ग्राम वासियों की सहमति बनती है तो गांव में ही कोरोना वैक्सीन केम्प लगाने कहा गया।
Kauri village of Betul district, where the villagers gave Panchnama for not getting the vaccine. The officials reached and made the people aware.

