Multai humdard news
मुलताई। बारिश अभी अपने पूरे रंग में भी नही आई है इसके शुरुआत में ही हालत खराब होने लगी है, प्रभात पट्टन ब्लाक के चन्दोरा कला क्रमांक 2 के ग्रामीणों ने अपने गांव के सरपंच सचिव के नाम आवेदन दे कर गांव में बारिश के चलते खराब हो चुकी सड़को से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत तुरंत भारी बारिश के पहले करना अति आवश्यक है।
वहीं गांव में पीने के पानी की समस्या के चलते अब सड़क खराब होने से सबसे ज्यादा महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही बार बार वाहन भी सड़क और फस रहे है।
आवेदन देने वालो में चन्दोरा कला क्रमांक 2 के प्रीति बरोदे, सुमित बरोदे, दिलीप देशमुख, भीमराव, वंदना, दीपक, साहेबराव, अभिषेक आदि शामिल है।
It was difficult to walk on the roads in the village as soon as it started raining. Villagers of Chandora Kala 2 told their problem.


