Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विश्व का एकमात्र कोरोना माता का मंदिर। चुनरी ओढ़ाए-मास्क लगाए लोगों ने बनाया जहा भक्तों की भीड़ भी लग रही।

Corona mata mandir humdard news

विश्व का एकमात्र कोरोना माता का मंदिर। चुनरी ओढ़ाए-मास्क लगाए लोगों ने बनाया जहा भक्तों की भीड़ भी लग रही। 





प्रतापगढ़ । उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में सांगीपुर थाना के जूही शुक्लपुर गांव में कोरोना के खौफ में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चंदा जुटाकर कोरोना माता का मंदिर बनवा दिया है।

रोज यहां ग्रामीण पूरे विधि-विधान से कोरोना माता की पूजा भी करते हैं। गांव वालों का ऐसा कहना है कि उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए यह मंदिर बनाया है और इसमें कोरोना माता की मूर्ति स्थापित की है।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस मंदिर में ग्रामीणों समेत दूरदराज से लोग पहुंचकर कोरोना माता की पूजा-अर्चना करने आते हैं। लोग अगरबत्ती जलाकर और प्रसाद चढ़ाकर कोरोना माता की पूजा करते हुए जल भी चढ़ाते हैं। ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि कोरोना माता की पूजा करने से उनका गांव कोविड-19 की जानलेवा बीमारी से बचा रहेगा।

कोरोना माता की मूर्ति पर मास्क लगा हुआ है और मूर्ति कोरोना से दूर रहने का संदेश भी दे रही है। वैसे कई लोग जहां इस अंधविश्वास मान रहे हैं तो कुछ का ऐसा कहना है कि यह मूर्ति कोविड-19 संक्रमण से ग्रामीणों को बचाव के लिए जागरूक कर रही है, जो ग्रामीणों द्वारा एक अच्छी पहल भी बताई जा रही है।

World's only temple of Corona Mata. People wearing chunari-masks made them where there is also a crowd of devotees.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad