आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर।जिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में चलाए जा रहे मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत विकासखंड आठनेर के निर्देशन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां,नवांकुर संस्थाएं तथा कोरोना वालेंटियर ग्रामों में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं।इसी कड़ी में ग्राम बोरपानी,जूनावानी,जावरा एवं ग्राम गुनखेड़ में कोरोना वालेन्टियरो द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव में थर्मल स्क्रीनिंग,मास्क वितरण व ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया।
साथ ही सभी ग्रामीणों को बिना अति आवश्यक कार्य के घर से नहीं निकलने,सर्दी,जुखाम,खांसी,बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर तुरंत सूचना देने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा घर से बाहर जाने पर मास्क को अनिवार्यतः पहनने के लिए जागरूक किया गया।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा कार्यकर्ताओं को फेस शील्ड का वितरण किया गया। कोरोना वालेन्टियरो में राजू सलामें,कृष्णराव धुर्वे,संदीप बंजारे,आयुष पंडाग्रे,प्रीति वागद्रे, मोनिका वागद्रे एवं प्रगति वागद्रे का विशेष योगदान रहा।

