Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन : कोरोना संक्रमित होने के बाद हॉस्पिटल में दो बार हार्ट अटैक आया | व्यापम घोटाले के आरोपी थे |






मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का सोमवार को निधन हो गया है। वे 11 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 12 मई को उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया था। सोमवार दोपहर उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाने की तैयारी थी।शर्मा का नाम व्यापम घोटाले में सामने आया था।

60 वर्षीय शर्मा 1993 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते चुने गए। 2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर उनके छोटे भाई उमाकांत शर्मा को टिकट दिया था। जो अभी सिरोंज से विधायक हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहले कार्यकाल में लक्ष्मीकांत शर्मा खनिज मंत्री थेl शिवराज सरकार के दूसरे कार्यकाल 2008 से 2013 में लक्ष्मीकांत शर्मा उच्च शिक्षा जनसंपर्क एवं संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रहे हैंl 2013 में लक्ष्मीकांत शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार गोर्वधन उपाध्याय से चुनाव हारने के बाद राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो गए थे।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में वे आरोपी थी। यह केस अभी कोर्ट में चल रहा है। व्यापम की ओर से आयोजित संविदा शिक्षक, सहकारिता, पीएमटी सहित कई परीक्षाओं में धांधली के मामले में लक्ष्मीकांत शर्मा को एसटीएफ और सीबीआई ने आरोपी बनाया था। हनी ट्रैप मामले में भी लक्ष्मीकांत शर्मा का एक कथित ऑडियो 2019 में सामने आया था। इसके बाद आरएसएस और बीजेपी ने लक्ष्मीकांत शर्मा से किनारा कर लिया था।

मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad