Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

टिकरी बॉर्डर पर मुकेश को ज़िंदा जलाने का मामला: पुलिस ने मुख्य आरोपित को दबोचा

National humdard news India




टिकरी सीमा पर ‘किसान आंदोलन’ में एक किसान को ज़िंदा जला कर मार डालने की वारदात में मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रायचंद गाँव का निवासी है। कृष्ण नाम के आरोपित के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि उसे अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपित करीब 10 दिनों से टिकरी बॉर्डर पर ‘किसान आंदोलन’ में डेरा जमाए हुए था।

पूछताछ में मुख्य आरोपित ने बताया है कि मृतक भी अक्सर अन्य किसानों के साथ बैठ कर शराब का सेवन करता था। बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 थाना प्रभारी जय भगवान ने जानकारी दी है कि मुकेश के साथ 3 अन्य किसान प्रदर्शनकारियों ने बैठ कर शराब पी थी। इसी दौरान मृतक ने ‘किसान आंदोलन’ को लेकर कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया। फिर आरोपित गुस्सा गए और उन्होंने मिल कर मुकेश की हत्या की साजिश रची।

अन्य आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। कृष्ण को रिमांड पर लिया जाएगा। इस घटना के सम्बन्ध में अभी और भी सबूत जुटाए जाने हैं। घटनास्थल के नजदीक ही एक पेट्रोल पंप है, जहाँ से CCTV फुटेज जुटाने की तैयारी में पुलिस लगी हुई है। पेट्रोल पंप वालों का कहना है कि सीसीटीवी खराब है, लेकिन पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से डेटा जुटाने की कोशिश करेगी। मुकेश ने मरने से पहले हॉस्पिटल में बयान दिया था।

किसान आंदोलन में जिंदा जलाने के मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार, 3 और आरोपियों की तलाश जारी @aviralhimanshu @abhishekanandji pic.twitter.com/EAfHc0gz3k

— AajTak (@aajtak) June 18, 2021

उस वीडियो की जाँच के बाद उसे भी सबूत के रूप में तैयार किया गया है। बता दें कि मुकेश के ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा दी गई थी। गंभीर रूप से झुलसे मुकेश की कुछ घंटों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आंदोलन में ‘शहीद’ होने का नाम देकर कसार निवासी मुकेश पर तेल छिड़का गया और फिर आग लगाई गई। इससे पहले उसे शराब भी पिलाई गई थी। किसान संगठनों ने एक अस्पष्ट वीडियो जारी कर अपना बचाव किया।

एक अन्य वीडियो में  मुकेश अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी मृत्यु से पहले बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ऑपइंडिया द्वारा एक्सेस किया गया। ऑपइंडिया द्वारा एक्सेस किए गए इस वीडियो में, मुकेश को अपने हमलावरों की पहचान करते हुए स्पष्ट रूप से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टिकरी सीमा पर मौजूद किसानों ने उसे आग लगा दी। इस वीडियो में मुकेश साफ-साफ कह रहे हैं कि टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने खासकर सफेद कुर्ते में एक शख्स ने उन्हें आग लगा दी।

Case of burning Mukesh alive at Tikri border: Police arrested the main accused

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad