Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर के वन विभाग कार्यालय में पेड़ लगाकर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।


आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर

पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित बनाये रखना
होगा :पी .डी.ग्रेबियाल 

आठनेर। पुुुरी दुनिया में 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस यानी वर्ल्ड एन्वायरमेंट डे मनाया जाता है। ये दिन लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। शनिवार को दक्षिण बैतूल(सा.)वनमंडल द्वारा आठनेर वन चौकी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर दक्षिण बैतूल (सा )वन मंडल , वन मंडल अधिकारी पी. डी.ग्रेबियाल, एसडीओ जोनवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक राहंगडाले, नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर, जनपद अध्यक्ष रामचरण इरपाचे, अजास जिलाध्यक्ष लीलाधर नागले, प्रकाश आवठे,विजय प्रजापति ,निखिल सोनी की उपस्थिति में औषधीय और सजावटी पेड़ पौधे लगाए गए. वन मंडल अधिकारी के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार बंधुओ ने रुद्राक्ष और बादाम के पौधे सहित अनेक प्रजाति के पौधे लगाये गए।इस अवसर पर दक्षिण बेतूल (सा )वनमंडल अधिकारी पी. डी .ग्रेबियाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य दुनियाभर के  नागरिकों को पर्यावरण प्रदूषण की चिंताओं से अवगत कराना और प्रकृति और पर्यावरण को लेकर जागरूक करना रखा गया। पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित बनाये रखना होगा। आठनेर नगर परिषद के प्रधान सूरज राठोर ने कहा कि हमे अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने से हमारे आस पास का पर्यावरण स्वस्थ रहता है।इस अवसर पर अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन अजास बैतूल के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली कई तरह से की जा सकती है, जैसे- शहर-गांव को हरा-भरा करना, पेड़ लगाना, जगह-जगह बगीचों को बनाना, नदियों और समुद्र की सफाई करना आदि।पर्यावरण से ही हम हैं, हर किसी को पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए। मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर ही निर्भर करता है। प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, इसलिए हम सभी को साथ आना चाहिए और समय रहते एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए। आज इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम –  पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर कार्य करने का संकल्प लिया।


World Environment Day was celebrated by planting trees in the forest department office of Athner.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad