बोरदेही से हमदर्द न्यूज के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की रिपोर्ट
बोरदेही- आज भाजपा आमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर बोरदेही अस्पताल परिसर में पांच प्रकार के पौधों से अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें अलग-अलग प्रजाति के पौधों से पेड़ बनाने के लिए संकल्प भी लिया गया | आम, नीम, पीपल,अशोक, एवं एक कैले का पौधा लगाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ अलग अलग संगठन द्वारा एक वृक्ष लगाकर लोगों को प्रेरणा देने का काम किया जा रहा है वैश्विक कोरोना महामारी के चलते एक और ऑक्सीजन के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है वही पौधा वृक्ष बनकर हमें ऑक्सीजन प्राणवायु प्रदान करता है कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए इस वर्ष कम संख्या में लोग इकट्ठे हुए जिससे भीड़ ना हो सके एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पौधारोपण किया गया | साथ ही मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव, महेश मर्सकोले सतीश साहू ने विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर कोरोना महामारी को देखते हुए कोरोना का फर्स्ट डोज भी बोरदेही अस्पताल में लगवाया एवं लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी किया इस मौके पर आमला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव ने आम का वृक्ष लगाया भाजपा कोषा अध्यक्ष सतीश साहू नीम का पौधा मंडल महामंत्री महेश मर्सकोले द्वारा अशोक का पौधा लगाया गया एवं अशोक एवं केले का पौधा भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवंत सिंह रघुवंशी प्रमोद सोनी मनीष खंडाग्रे अनिल साहू अजय सिंह रघुवंशी छोटू लाला विनय पंडोले एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संदीप चौरे जितेंद्र पाल कोरोना वॉलिंटियर सुरसेन सोनी द्वारा पोधा रोपण किया गया एवं अलग अलग संगठन जैसे इटावा बोरदेही स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी गांव में अलग-अलग जगह चिन्हित कर पौधारोपण किया एवं गांव में वृक्ष लगाने के लिए गांव वालों एवं आम जनता युवा साथी को प्रेरित किया जिसमें अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे |
Plantation done in Bordehi Hospital on World Environment Day
Made aware by planting five types of plants


