आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट
आठनेर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड आठनेर ग्राम जावरा के स्वयंसेवकों ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जावरा में विश्व पर्यावरण दिवस और संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया। स्वयंसेवक आयुष पंडाग्रे ने बताया कि उन्होंने औषधीय गुणों वाले पेड़ नीम, अशोक, तुलसी, गिलोय, एलोवेरा आदि के पौधे रोपे । स्वच्छ सुंदर हरी- भरी धरती पर ही मानव जीवन ओर उसका अस्तित्व संभव है । जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट से जो स्थिति उत्पन्न हुई हैं वह सम्पूर्ण मानव जाति के लिए खतरा बन गई हैं ।इसके लिए पृथ्वी - पर्यावरण का संरक्षण ही आखरी उपाय हैं ।संदीप वंजारे ने सभी लोगो से अपील की मिलकर कदम बढ़ाए ओर धरती को , अपने गांव को, अपने क्षेत्र को हर भरा व प्रदूषण मुक्त बनाये व अपने क्षेत्र की चिंता स्वयं करे। साथ ही सभी को अपने अपने द्वारा लगाए गए पौधों को रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प ले।
Rashtriya Swayamsevak Sangh volunteers celebrated World Environment Day and the death anniversary of the second Sarsanghchalak

