Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दिल्ली में देसी और विदेशी शराब की होम डिलीवरी की इजाजत|




नयी दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देसी और विदेशी शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गयी है.देश की राजनीति बदल देने के दावे के साथ सत्ता में आई अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है.
दिल्ली सरकार ने कहा है कि जो लोग शराब की होम डिलीवरी चाहते हैं, वे मोबाइल एप या ऑनलाइन वेब पोर्टल पर शराब ऑर्डर कर सकते हैं. सरकार का तर्क है कि शराब की होम डिलीवरी होने से खुदरा दुकानों पर लगने वाली भीड़ कम होगी. जो कोरोना काल में जरूरी है.
सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इस नये नियम के तहत लाइसेंसधारी शराब विक्रेता लोगों के घरों तक शराब की होम डिलीवरी कर सकते हैं. इसके लिए वहीं समय निर्धारित किय गया है जिस समय सीमा में आम दिनों में दुकानें खुली रहती है. दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर में मची तबाही के बाद राज्य सरकार ने सख्त लॉकडाउन लगा दिया था. हालांकि एक जून से पाबंदियों में कुछ छूट दी गयी है.
अनलॉक एक में दिल्ली में शराब की दुकानों को खोलने का फैसला नहीं किया गया है. पिछले साल भी देखा गया था कि अनलॉक की घोषणा होने और शराब की दुकानें खुलने के साथ ही दिल्ली की शराब दुकानों पर भीड़ टूट पड़ी थी. इस साल भी जब केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा की थी तो शराब दुकानों पर काफी संख्या में लोग भीड़ लगाकर शराब खरीद रहे थे.
इस भीड़ को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि राज्य सरकारों को शराब की होम डिलीवरी पर विचार करना चाहिए. इस साल दिल्ली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की थी. जबकि पिछले साल कोरोना काल में अनलॉक के तहत झारखंड सहित कई राज्यों ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की थी. झारखंड में तो इसे स्वीगी और जोमैटो से जोड़ दिया गया था.
दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी की सुविधा पहले से भी है. लेकिन पहले शराब घर पर मंगवाने के लिए ईमेल या फैक्स करना पड़ता था. अब सीधे पोर्टल या ऐप पर शराब ऑर्डर किया जा सकता है. अधिकृत विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में छात्रावास, कार्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में शराब की डिलीवरी नहीं की जायेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad