Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking news - MP में चलती ट्रेन में युवती की हत्या:भोपाल भाई से मिलने आ रही युवती का चाकू से गला रेता, इंदौर की रहने वाली युवती ने भाई को बताया ट्रेन में युवक परेशान कर रहा है।

मध्यप्रदेश न्यूज Madhya pradesh News
ट्रेन में युवती की हत्या। - Dainik Bhaskar
ट्रेन में युवती की हत्या

सीहोर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस संख्या 08233 की डी-3 स्लीपर कोच में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर सीहोर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई और मंडी थाना पुलिस द्वारा विवेचना की गई। शुजालपुर और सीहोर स्टेशन के बीच हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ बैठा युवक फरार है। पुलिस ने कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ की है। वहीं मौके पर सीहोर एसपी सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया था।

युवती ने अपने भोपाल में रहने वाले भाई को मोबाइल पर कॉल कर सूचना दी थी कि उसके साथ युवक छेड़छाड़ कर रहा है। भाई ने पुलिस को भी सूचना कर दी थी। इसी सूचना के आधार पर सीहोर में पुलिस ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। इससे पहले ही युवक वारदात को अंजाम देकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

युवती के साथ बैठा युवक फरार
स्लीपर कोच में युवती के साथ बैठा युवक फरार हो गया है। वहीं पुलिस शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और यात्रियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोपाल आ रही थी युवती

युवती मुस्कान (27) इंदौर की ही रहने वाली है और वो भोपाल अपने भाई से मिलने आ रही थी। बताया जाता है कि युवती कोच में दरवाजे के पास युवक से कुछ देर बात करती रही। इसके बाद वह अपनी सीट की तरफ भागी और लड़खड़ाकर गिर गई। आउटर पर ट्रेन धीमी होते ही युवक कूदकर भाग गया।

इस मामले में अभी यह खुलासा नहीं हुआ कि आखिर युवती के साथ कौन युवक था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती विवाहित थी लेकिन अपने आटो चालक पति से अलग रहती थी। पुलिस अभी जांच कर रही है। युवती के पति का नाम कपिल यादव है और उनका एक बेटा भी है। हत्या के बाद सीहोर में ट्रेन लगभग एक घंटे तक खड़ी रही।


Breaking news - Girl murdered in a moving train in MP: The girl who was coming to meet Bhopal Bhai slit her throat with a knife, a girl from Indore told her brother that the young man in the train is troubling her.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad