नर सेवा ही नारायण सेवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कोरोना वालेंटियर्स के कार्यों की की सराहना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अभियान "मैं कोरोना वालेंटियर" के अंतर्गत कार्य कर रहे विभिन्न जिलों के कोरोना वालेंटियर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की, उनसे उनके अनुभव पूछे साथ ही कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में जबकि लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं ऐंसे समय में सेवा के इस कार्य को करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली यह भी जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना वॉलेंटियर्स ने अपने कार्यों चाहे वैक्सीन के लिए मोटिवेशन हो, मास्क का वितरण हो, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मदद करने का कार्य हो, भोजन वितरण का कार्य हो, मरीजों तक दवाइयां पहुंचाना हो, मेडिकल सामग्री का वितरण हो, जैसे कार्यों को बखूबी निभाया है। मैं इनके कार्यों की सराहना करता हूं एवं जो वॉलिंटियर सक्रिय रहे हैं उन्हें 15 अगस्त और 26 जनवरी पर प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा करता हूं।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ओर से ब्लाक समनव्यक श्रीमती सरिता पाठक, संतोष राजपूत, मधु चौहान, राधा बरौदे, जयप्रकाशी परते एवं वालेंटियर्स में आशीष पचौरी, तूलिका पचोरी, गोवर्धन राने, मंचीत छछाने, पृथ्वीराज वरटी नितेश साहू, उपस्थित थे।
Nar Sewa is Narayan Sewa Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
Appreciation of the work of Corona Volunteers

