बैतूल । मानूसन के दस्तक देते ही जिले में बारिश और आंधी की वजह से निकसान भी दिखने लगा है। आपजो बता दें कि बीती रात तेज आंधी चलने और बारिस की वजह कई पेड़ उखड़ कर धराशाही हो गए, ऐसे ही बैतूल बाजार और बैतूल के बीच हाइवे पर एक बबुल का विशालकाय पेड़ हाइवे पर गिर गया। पेड़ हाइवे पर गिरने की वजह से करीब एक किमी तक हाइवे जाम रहा | शुक्रवार दोहपर तक बड़े वाहनों का हाइवे पर जाम लगा रहा वहीं मोटरसाइकिल और छोटे वाहन तो हाइवे के बाजू से निकलते रहे। फोरव्हीलर और बड़े वाहनों की करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन देखी गयी | दोपहर में बैतूल बाजार पुलिस ने पेड़ को कटवा कर जाम खुलवाया ओर यातायात सुचारू किया।
As soon as monsoon started, trees fell on the highway due to strong storm, jammed up to one kilometer.

