Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नाबालिग को पहले सीमेंट का घोल पिलाया, फिर ठीक होने की बात कहकर नशे की गाेली खिलाकर किया बेहोश, अश्लील वीडियो बनाए





भिंड |अटेर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गांव के ही लड़के ने नशीली दवा खिलाकर पहले बेहोश किया। फिर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाए। इसके बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए। पीड़िता के परिजनों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले को मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

अटेर थाना क्षेत्र के परा गांव का निवासी सूरज ओझा अपने ही गांव की 17 वर्षीय किशोर का पीछा करता था। पीड़िता किशाेरी का आराेप है कि जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने धोखे से सीमेंट का घोल पिला दिया। जब तबीयत बिगड़ी तो पांच गोलियां नशे की खिला दी और कहा कि यह दवा खाने पर सब अच्छा हो जाया। पीड़िता का कहना है कि यह दवा खाने के बाद कोई सुध नहीं रही। आरोपी ने कपड़े उतारकर अश्लील फोटो खींचे व वीडियो बनाए। इसके बाद आरोपी छोड़कर भाग गया।

50 हजार दो, नहीं तो बदनाम कर दूंगा

पीड़िता का आरोप है कि जब युवक का पीछे करने का विराेध किया तो उसने कहा कि मुझे पचास हजार रुपए दीजिए। वरना, आपकों बदनाम कर दूंगा। जब मैंने पैसा नहीं दिए तो उसने अपने दोस्तों में मेरे बारे में गलत बातें फैलाने लगा। अपनी इज्जत बचाने के लिए घर में रखे 50 हजार रुपए परिजनों से चुपके से आरोपी को दे दिए। अब उसके पास मेरे अश्लील वीडियो व फोटो है।

मामले की जांच की जा रही है

अटेर थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी, बयान लेने गया था तब परिजनों ने तबीयत ठीक होने पर बयान लेने की बात कही थी। लड़की के बयान दर्ज होने के बाद ही केस दर्ज किया जा सकेगा।



The minor was first given a solution of cement, then by abusing drugs saying that he was fine, he made him unconscious, made obscene videos.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad