Multai Humdard News
भाजपा आईटी सेल नगर संयोजक कांग्रेस में शामिल हुये भूपेश साहू। आईटी सेल में दी गयी नियुक्ति।
✍️ Kuldeep pahade
मुलताई। भाजपा आई.टी. सेल के नगर संयोजक भूपेश साहू पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे की विचार धारा एवं क्षेत्र विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहने से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुये हैं जिन्हें पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे की सहमति पर आई.टी. व सोशल मिडिया सेल कांग्रेस कमेटी मुलताई अध्यक्ष अखिलेश फुलवार द्वारा नगर (मुलताई) महामंत्री आई.टी. व सोशल मिडिया सेल कांग्रेस कमेटी मुलताई के पद पर नियुक्त किया है। साथ ही मुकेश साहू निवासी महावीर वार्ड मुलताई को नगर (मुलताई) संयोजक आई.टी. व सोशल मिडिया सेल कांग्रेस कमेटी मुलताई एवं धनराज साहू निवासी गांधी वार्ड मुलताई को वार्ड सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर चंद्रकांत साहू, संतोष साहू, संजू साहू, नितेश साहू, मोहित साहू, भावेश साहू, पंकज साहू आदि ने बधाई प्रेषित की है।
BJP IT Cell city convenor Bhupesh Sahu joined Congress. Appointment given in IT cell.

