भैंसदेही। जिला बैतूल विकासखंड भैंसदेही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वधान में विकास कुमरे ब्लॉक समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ग्राम सिहार में कोरोना वॉलिंटियर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिहार के अध्यक्ष श्री आशीष मर्सकोले के द्वारा ग्राम की दुकानों में हितग्राहियों के लिये सोशल डिस्टेंस का पालन कर गोले लगाए गए ,मास्क वितरण किए गए एवं गांव के लोगों को वैक्सीन लगवाने एवं लोगों के द्वारा जो गलत अफवाह फैलाई जा रही है ऐसी झूठी अफवाह पर ध्यान ना दें और वैक्सीन लगवाने के लिए हम भी जाए और लोगों को भी प्रेरित करें गांव के लोगों को घरों घर जाकर प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना वालंटियर आशीष मर्सकोले।
Creating public awareness in the rural areas of Bhainsdehi, made round circles in front of the shops for social distance.