Bordehi humdard news
बोरदेही से हमदर्द न्यूज़ के लिए सुर्यप्रकाश शेठे की रिपोर्ट।
बैतूल जिले के बोरदेही पुलिस व्दारा मात्र कुछ घंटे में हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार बैतूल पुलिस अधीक्षक सुक्षी सिमाला प्रसाद के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पत्तिम अधीक्षक बैतूल श्रीमति श्रद्धा जोशी व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नम्रता माधिया के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने दिनांक 07.06.2021 को थाना क्षेत्र के ग्राम कुटखेड़ी में फरियादी संतराम पिता गिरधारी को जान से मारने की नियत से धक्का देकर कुंए में गिराने की घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण : जिला बैतूल के थाना बोरदेही मे फरियादी संतराम पिता गिरधारी साकरे उस 55 सात ग्राम कूटखेडी़ के ग्राम कोटवार ने एक लिखित आवेदन दिया की दिनांक 7/06/21 को मुझे ग्राम सचिव संजू एवं ग्राम सरपंच कूटखेड़ी उर्मिला बगाहे द्वारा एक नोटिश लाकडाउन का शादी में पालन करने हेतु बंशीलाल पिता कमल सिंह गौड उम्र 35 सात्त निवासी कूटखेडी़ ( टप्पाढाना ) का नोटिश तामिल हेतु दिया था जो करीबन 12 बजे नॉटिश लेकर रास्ते से पैदल टप्पाढाना पहुंचकर नोटिश तामिल कराकर मुनिम यादव के साथ पैदल रास्ते से वापस अपने घर आ रहा था रास्ते में रमेश मालवीय के खेत के पास से निकलते समय करीबन दोपहर 2.00 बजे हम कुँये के पास पहुंचे मै आगे - आगे चल रहा था मेरे पीछे मुनिम यादव चल रहा था तभी मुझे मुनिम यादव ने एकदम से पीछे से जान से मारने की नियत से धक्का दे दिया जिससे मै कुंये मे गिर गया मै कुये के अंदर से बचाव - बचाव चिल्लाया ओर कुये मे लगी मोटर का पाईप पकड लिया तब शाम 6.30 बजे करीब कुंये के पास मनिराम बटकर अरविंद उइके ओर मेरा भतिजा शिवनाथ साकरे आये जिन्होने रस्सी डालकर मुझे कुंये से बाहर निकाला । मुनिम यादव पिता मिश्री यादव निवासी कूटखेडी ने पुरानी रंजीश के कारण रास्ते मे आते समय मुझे जान से मारने की नियत से धक्का देकर कुये मे गिरा दिया आवेदन पत्र पर जाँच उपरांत आरोपी मुनिम पिता मिश्री यादव निवासी कूटखेडी़ के विरूध्द अपराध क्र 192/21 धारा 307 का कायम कर आरोपी की तलास पतारसी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया जो पुलि टीम को सूचना मिली की आरोपी अपने घर के पोछे छिपा है पुलिस टीम व्दारा आरोपी के घर पर दबिश दी गई जहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे अपना नाम पता पूछने पर अपना नाम मुनिम पिता मिश्रीलाल यादव उम्र 40 साल का होना बताया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया । विवेचना के संबंध मे साक्ष्य संकलित किये गये । नाम फरियादी- संतराम पिता गिरधारी साकरे उम्र 55 साल ग्राम कूटखेडी नाम आरोपी -1 . मुनिम पिता मिश्ची यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम कूटखेडी थाना बोरदेही उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि नेपाल सिंह ठाकुर , सउनि एसआर मांडवी प्रआर ) 391 वलबीर मर्सकोले , आर 0 608 सुभाष मंडलोई , आर 0 667 सेवाराम , की सराहनीय भूमिका रही ।
Arrested by Bordehi police for attempting to kill village Kotwar in Kutkhedi

