आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट।
आठनेर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी ने शनिवार को जनपद पंचायत आठनेर के सभाकक्ष में क्लस्टर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी क्लस्टर अधिकारी अपने सेक्टर में नियमित रूप से भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति पॉजिटिव आता है तो उसकी सघनता से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए। साथ ही ऐसे पॉजिटिव संक्रमित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर में ही रखा जाए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण भी किया।
District Panchayat CEO took a meeting of cluster officers.


