शियोमी की Pay Day Sale में ग्राहक Mi की स्मार्ट टीवी को काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. ये सेल 8 जून तक चलेगी. जानें टीवी पर मिलने वाले ऑफर के बारे में...
शियोमी ने पिछले साल भारत में अपनी Horizon Edition TV सीरीज़ की दो किफायती स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था, जिसमें से 32 इंच के मॉडल को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
दरअसल शियोमी ने अपने प्लैटफॉर्म पर पे डे सेल (Xiaomi Pay Day Sale) का आयोजन किया है. सेल पांच दिन के लिए रखी गई है, जिसकी आखिरी दिन 8 जून है. वैसे तो सेल में शियोमी के प्रीमियम से लेकर बजट फोन को भी सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन सेल में कंपनी की स्मार्ट टीवी को अच्छी डील में घर लाने का मौका दिया जा रहा है.
बात करें Mi TV 4A Horizon सीरीज़ की 32 इंच की तो ग्राहक सेल में इस टीवी को 19,999 रुपये की बजाय 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं. यानी कि ग्राहकों को इस टीवी पर कुल 4,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.(ये भी पढ़ें- 7 हज़ार रुपये सस्ता मिल रहा है Xiaomi का मिड-रेंज Mi स्मार्टफोन, मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और 8K वीडियो)
खास बात ये है कि एक HD रेडी एलईडी स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी है. इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है.
इस टीवी में यूज़र्स को पैचवॉल यूज़र इंटरफेस मिलेगा. Mi टीवी हॉरिज़न एडिशन सीरीज़ में शियोमी की Vivid Picture Engine टेक्नोलॉजी है
मिलेगा 20W का स्टीरियो स्पीकर
नई सीरीज़ में Mi QuickWake फीचर है, जिससे यूज़र्स अपने टीवी को काफी जल्दी ऐक्टिव कर पाएंगे. ऑडियो के लिए इस सीरीज़ में 20W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो DTS-HD से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए TV में 3.5 एमएम ऑडियो आउट, SPDIF और तीन HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं.
Mi's 32-inch powerful SmartTV is getting cheaper than 4 thousand rupees, will get 20W speaker

