Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गुणा करने की ये #Simple_Trick नहीं जानते होंगे आप? सेकेंड्स में मिल जाता है उत्तर





स्कूल में बच्चों को जो सब्जेक्ट सबसे कम पसंद होता है, वो है गणित. हालांकि कुछ लोगों के लिए गणित (Maths) के सवाल खेल होते हैं और वो कुछ ही सेंकेंड्स में इसका जवाब दे देते हैं. ऐसी ही एक मैथ्स ट्यूटर की सिंपल ट्रिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गणित की तमाम पहेलियां (Equations, Fractions and Percentages) सुलझाने में हमें अच्छा खासा वक्त लग जाता है. यकीन मानिए ये सिर्फ इसलिए है, क्योंकि हमें शॉर्टकट्स और सिंपल ट्रिक्स नहीं पता होती हैं, जो मैथ्स को चुटकियों का खेल बना दें. इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक ट्रिक खूब वायरल (TikTok) हो रही है, जो दो अंकों के गुणा को चुटकियों में हल कर देने वाली है. ये देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि सवाल सिर्फ देखने में ट्रिकी होते हैं, हल करने में बेहद आसान.

हाल ही में 11 के पहाड़े से गुणा (Simple Trick to Get Multiplication) करने वाले एक सवाल को लेकर टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मैथ्स की एक टीचर से गाड़ी चलाते-चलाते सवाल किया जाता है और इसका जवाब कुछ सेंकेंड्स में ही दे देती है. वो भी बिल्कुल सही. @silentmath नाम के यूज़र ने इस वीडियो को शेयर किया है.कैसे सवाल बना चुटकियों का खेल

वीडियो क्लिप में महिला को 11 से 32 को गुणा करने के लिए कहा जाता है. सवाल पूरा होते ही महिला मुश्किल से 2-3 सेकेंड के अंदर इसका जवाब दे देती है. उसका जवाब होता है 352, जो बिल्कुल सही है. इस वीडियो में तुरंत ये भी बताया जाता है कि इस महिला ने यहां 11 की ट्रिक (Trick of 11) का इस्तेमाल किया है, यही वजह है कि जवाब इतनी जल्दी आ गया.

वीडियो में 11 के ट्रिक का इस्तेमाल किया गया है. 

दरअसल जब किसी भी संख्या को 11 से गुणा करना हो तो पूरा गुणा करने के बजाय जिस नंबर को गुणा करना है, उसे जोड़ लेते हैं. दोनों नंबर्स को जोड़ने के बाद जो नंबर आता है उसे उन डिजिट्स के बीच रख दिया है. 

उदाहरण के तौर पर सवाल था 11 X 32. इसमें 3+2 करने पर 5 आया, इस 5 को 3 और 2 के बीच प्लेस किया गया तो जवाब आ गया 352. इस वीडियो की सिंपल ट्रिक लोगों को खूब पंसद आ रही है. इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जबकि 3.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स इसे मिल चुके हैं.

आ रही हैं मज़ेदार प्रतिक्रियाएं

यूजर्स इस ट्रिक को लेकर एक से बढ़कर एक कमेंट भी कर रहे हैं. ज्यादातर का कहना है कि ये काम करता है. अगर अंकों का जोड़ दहाई में आ जाए तो इसे पहले अंक में जोड़ देना है, ऐसे में सवाल का जवाब हमेशा सही ही आता है. बहुतों ने अपने सवालों को भी शेयर किया. कई लोगों ने तो ये भी कहा कि काश उन्हें स्कूल के वक्त ये ट्रिक पता होती.


You might not know this #Simple_Trick of Multiplication? Get the answer in seconds

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad