Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

देश मे अच्छी खबर: 12 से 18 साल के बच्चों को जल्द मिल सकती है Corona वैक्सीन, सरकार ने दिए संकेत।




रिपोर्ट में बताया गया है कि जायडस कैडिला की #वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण पूरे चुके हैं. ट्रायल में 800-100 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 12-18 साल के बीच है. इसलिए इस टीके को 12-18 साल के आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी मंजूरी मिलने की संभावना है और डॉ वीके पॉल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं.

नई दिल्ली 6 जून।  कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच बच्चों के लिए वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है. केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि बच्चों के लिए कोरोना का टीका जल्द आ सकता है. 

सरकार के अनुसार, जायडस कैडिला (#Zydus_Cadila) के टीके को जल्द मंजूरी दी जा सकती है, जिसके परीक्षण 12-18 साल की आयु के बच्चों पर भी हुए हैं.

जल्द पूरे होंगे #Covaxin के ट्रायल

‘हिंदुस्तान’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि अभी कोवैक्सीन (Covaxin) के बच्चों पर परीक्षण शुरू हुए हैं, लेकिन इसे पूरा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि परीक्षण प्रतिरोधक क्षमता के होते हैं. जबकि जायडस कैडिला की वैक्सीन के परीक्षण बच्चों पर हो चुके हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो सप्ताह में वह लाइसेंस के लिए आ सकती है. टीके को मंजूरी देते समय इसे बच्चों को देने पर भी निर्णय लिया जा सकता है.


#Good #news in the #country: 12 to 18 year olds can get corona #vaccine soon, the #government indicated.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad