Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मप्र का ऐसा पुलिस थाना जैसा न आपने देखा न सुना होगा। थाने में ही जिम औऱ कैफेटेरिया , किसी लग्जरी होटल से कम नही । जानिए कहां है ऐसा पुलिस थाना।





उज्जैन में लोहे के कंटेनर में पिछले कई साल से चल रहे पुलिस थाने को शनिवार को अत्याधुनिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया। इस पुलिस थाने में रिसेप्शन, कैफेटेरिया, जिम के साथ ही फोर्स के आराम करने के लिए वेटिंग हॉल भी है।

पर्यावरण दिवस पर आज शहर को एक नई सौगात मिली है। नागझिरी पुलिस थाने को नए भवन में शिफ्ट किया गया। यह नया थाना किसी होटल से कम नहीं दिखाई दे रहा है। थाने में रिसेप्शन, फोर्स के आराम करने के लिए वेटिंग हॉल और जिम की भी व्यवस्था की है। इसके पहले कई वर्षों से नागझिरी थाना एक कंटेनर में चल रहा था। जहां थाने में गर्मी और जगह काम होने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अब तक इस कंटेनर में चल रहा था पुलिस थाना।
अब तक इस कंटेनर में चल रहा था पुलिस थाना।

2017 में नागझिरी थाने की शुरूआत हुई थी। तभी से थाना एक लोहे के कंटेनर से संचालित किया जा रहा था। कई मुश्किलों के साथ पुलिसकर्मियों ने थाने में काम किया जिसके बाद अब थाना एक अत्याधुनिक बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। थाने के उद्घाटन कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री पारस जैन, एडीजी योगेश देशमुख सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर नागझिरी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया।

एडीजी देशमुख ने कहा कि यह थाना प्रदेश के सबसे अत्याधुनिक थानों में से एक है। जहां पर ना सिर्फ थाने में काम करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। आराम करने के लिए वेटिंग हाल, फोर्स के रहने की सुविधा सहित पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के लिए जिम की व्यवस्था के साथ साथ कैफेटेरिया भी रहेगा।

नए भवन का उद्घाटन करते उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव।
नए भवन का उद्घाटन करते उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव


You must have neither seen nor heard of such a #police_station in MP. #Gym and #cafeteria in the police station itself, no less than a #luxury #hotel. Know where is such a police station.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad