Multai News
स्वच्छता अभियान चला कर सड़क किनारे लगाए पौधे, कहा हमे हीरे नही हरियाली चाहिए - सुखदेव पांसे
मुलताई। मॉ ताप्ती की नगरी मुलताई में पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में मॉ ताप्ती के तटों की सफाई का कार्य मुलताई कांगे्रस कार्यकर्ताओं एवं मॉ ताप्ती ब्रिगेड के सदस्यों के साथ किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विधायक सुखदेव पांसे द्वारा सतत् 7 वर्षो से ताप्ती नदी के आस-पास तटों की सफाई का कार्य किया जाता है उसी तारतम्य में आज 5 जून 2021 को ताप्ती सरोवर के आस-पास स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। जो सतत् प्रारंभ रहेंगा जिससे मॉं ताप्ती उदगम स्थल पर स्वच्छता दिखेंगी साथ ही आस-पास होने वाली गंदगी से भी निजात मिलेंगी जिसमें नगर के सभी लोगों का सहयोग पूर्व वर्षो के अनुसार मिलते आ रहा है और यह पुनित कार्य राजनीति से हटकर प्रतिवर्ष विधायक सुखदेव पांसे अपना कर्तव्य मानते हुए करते आ रहे हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मुलताई नगर में विधायक श्री पांसे के नेतृत्व में आज नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम के अभियान के तहत मुलताई नगर के नागपुर रोड एवं अमरावती रोड पर वृक्षारोपण किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार का वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाता रहेंगा। श्री पांसे ने बताया कि आज देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऑक्सीजन के लिए पीडि़त व्यक्ति दर-दर भटक रहा है ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपना कर्तव्य एवं धर्म मानते हुए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के जागरूक एवं सजग रहे। जनता की मांग पर जहां पर भी वृक्षारोपण किये जाने हेतु मांग की जायेंगी वहां भविष्य में वृक्षारोपण किया जाएंगा। आज वृक्षारोपण अभियान के तहत आम, जामुन, नीम, पीपल, गुलमोहर, बड़ एवं अशोक जैसे लगभग आधा सैकड़ा वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। विधायक श्री पांसे ने कहा कि मॉ ताप्ती सरोवर की स्वच्छता तथा नगर में पर्यावरण को मैं अपना कर्तव्य एवं धर्म मानता हूॅं जिसें मैं निरंतर करते रहुंगा और मैं आम जनता से भी अपील करता हुॅं कि इस पुनित कार्य में आप सबकी सहभागीता हमेंशा बनी रहें।
Planting saplings on the roadside by running a cleanliness campaign, said we want greenery not diamonds - Sukhdev panse

