Multai humdard news
✍️Kuldeep pahade
मुलताई। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के अनुयायी आपस मे मिल कर आपसी सामाजिक सहयोग से अपने ग्राम में अम्बेडकर भवन का निर्माण कर रहे है। आप को बता दें कि मुलताई नगर से लगभग 7 किमी दूर स्थित एक छोटा सा गांव बाड़ेगाव जहा पर करीब 7 परिवार के लोग निवास करते है जो अम्बेडकर अनुयायी है, इस गांव के युवाओ की सोच थी कि महापुरुष के नाम से गांव में एक भवन होना चाहिए। जिस पर सभी मे सलाह कर भवन निर्माण का निर्णय लिया और स्वयं इस भवन को बनाने में जुट गए। इस भवन को बनाने के लिए लगातार सभी लोग सुबह करीब 7 बजे से शाम 7 बजे तक काम करते है। विगत 30 मई को इस भवन की छत भी डाल दी गयी, अब इस भवन को पूरी तरह तैयार करने का काम शुरू है। उम्मीद है जल्द ही यह भवन बन कर तैयार हो जाएगा।
भवन निर्माण में सहयोग देने वालो से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे सुखद पल है जब हमारा सपना सच होने जा रहा है और अम्बेडकर भवन बन कर तैयार हो रहा है। इस भवन को बनाने के लिए हम लोगो ने ही आपस मे आर्थिक सहयोग कर पैसे जमा किए और निर्माण सामग्री क्रय करके काम शुरू किया, 30 मई को सबसे ज्यादा सुकून का पल रहा जब भवन पर छत डाला गया। अब इंतजार है जल्द से जल्द भवन तैयार होने का और उस भवन में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित होने का।
भवन निर्माण में सहयोग करने वाले अनु पाटिल, घुरपति पाटिल, सियाराम पाटिल, सतीश पाटिल, किशोरी बर्डे, सोनी बर्डे, युवा सामाजिक कार्यकर्ता बबलू नागले, संतोष नागले (मिस्त्री) , मीरा भूमरकर (मिस्त्री) एवं रमेश अम्बुलकर आदि ।
Dr. Ambedkar Bhawan is being built in village Baregaon with social support.


