स्वास्थ्य विभाग में फर्जी डिग्री के जरिए काफी लोगों को चूना लगाने वाला इनामी मास्टरमाइंड हीरा सिंह भोपाल में पुलीस हत्थे चढा
बैतूल स्वास्थ्य विभाग में फर्जी डिग्री के जरिये बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले मास्टरमांइड हीरासिंह को बैतूल पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। हीरासिंह को कोहेफिजा भोपाल से पकड़ा गया है। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। हीरासिंह अपने गिरोह के जरिये फर्जी डिग्री तैयार कर लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलवाता था। वह ऐसे युवकों को भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिला चुका है। जिसके लिए उनके पास उस पद की योग्यता ही नही थी। पुलिस उसकी दो माह से तलाश कर रही थी।
20 अप्रैल 2021 को आवेदक सुरेन्द्र वानखेडे निवासी बैतूल नेे कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी कि आरोपी हीरा सिंग निवासी सीहोर , अनिल पवैया निवासी भिंड , संदीप सोनी निवासी मुललाई व्दारा मुझे स्वास्थ्य विभाग में परमानेंट नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 50 हजार रूपये में भर्ती कराने की बात की थी । जिस पर मेरे व्दारा कैश अकाउंट ट्रांसफर के माध्यम से पैसे दिये गये एवं भर्ती से संबंधित फार्म आधार कार्ड , जाति प्रमाण पत्र , स्थाई निवासी , कक्षा 10 वी , 12 वी . अंक सूची , रोजगार पंजीयन , दिया था । परंतु नियुक्ति आदेश मिलने पर मुझे पता चला कि मेरी नौकरी परमानेट न होकर सिर्फ 31 मई 2021 तक कोविड -19 की डियूटी के लिये ही है । मुझे लैब टेकनेशियन के पद पर नौकरी दी गई । जिस पद के लिये मेरे पास कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं थी । एसडीओपी श्री नितेश पटेल ने बताया कि आवेदन पत्र पर से आरोपी हीरासिंह कौशल , अनिल पवैया , संदीप सोनी के विरुध्द अपराध धारा 420,34 भादवि का घटित करना पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैतूल के कार्यालय से आवेदको की भर्ती संबंधी दस्तावेज जप्त किये गये है । दस्तावेजों की सत्यता का परीक्षण किया जा रहा है । प्रकरण का मास्टर माइंड मुख्य फरार आरोपी हीरासिंह की गिरफ्तारी हेतु आरोपी पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था । इसी परीपेक्ष्य में एसआईटी टीम बैतूल व्दारा मुरैना , ग्वालियर , भिंड अन्य जगहो पर दबिश दी गई । शनिवार 12.जून.2021 को मुख्य आरोपी हीरासिंह पिता रामप्रकाश कौशल उम्र 40 साल को कोहफिजा भोपाल से पकडा गया। जिसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
breaking news - Heera Singh, the prize mastermind who defrauded many people through fake degrees in the health department, was caught by the police in Bhopal, watch video

