Humdard india news
खास खबर - 38 पत्नियां और 89 बच्चे... नहीं रहा दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया , सीएम ने जताया शोक
नई दिल्ली. ( ई. न्यूज़ ) मिजोरम में 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. 38 पत्नियां और 89 बच्चे होने के कारण जिओना चाना का परिवार मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थे.
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने उनकी मौत पर शोक जाहिर किया है. सीएम ने ट्वीट किया, 'मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव, परिवार के कारण राज्य में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया था.'
जिओना के परिवार की महिलाएं खेती करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं. जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती है और घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर नजर भी रखती हैं. जिओना के निधन से परिवार में शोक के लहर दौड़ गई है. बताया जाता है कि जिओना अपने बेटों के साथ बढ़ई का काम करते थे. उनका परिवार मिजोरम में खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बकटावंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है. मकान में कुल सौ कमरे हैं.
Khas Khabar - 38 wives and 89 children ... the head of the world's largest family is no more, CM expressed grief


