Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बेकद्री - जलती चिता से शव नोचकर खाते रहे कुत्ते; कर्मचारी ने ध्यान नहीं दिया, अमले के साथ बाहर खड़े थे एडिशनल SP




गुना शहर में शव के साथ बेकद्री का मामला सामने आया है। यहां के मुक्तिधाम में जलती चिता से शव के अंग कुत्ते नोच कर खाते रहे। कुछ सिर के साथ छीना-झपटी करते दिखे। पास में ही एक और चिता जल रही है और कुछ लोग खड़े हुए हैं , लेकिन किसी ने भी इन जानवरों को भगाने का प्रयास नहीं किया। वहीं मुक्तिधाम के कर्मचारी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। यह स्थिति तब थी जब बाहर ASP और SDOP अपने अमले के साथ मौजूद थे।


शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक जनशिक्षक ने BEO कार्यालय में जहर खा लिया था। भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम को जनशिक्षक का शव गुना पहुंचा था। शाम 7 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था।


मुक्तिधाम के बाहर एडिशनल SP टीएस बघेल सहित प्रशासन का पूरा अमला मौजूद था। उसी दौरान मुक्तिधाम में पहले से जलाई गई एक अन्य चिता से शव के अंग को कुत्ते घसीट लाए। कुत्ते सिर को नोचकर खाने लगे। मौजूद लोगों ने इसके फोटो और वीडियो भी बनाए, लेकिन कुत्तों को भगाने का प्रयास तक नहीं किया। वहीं मुक्तिधाम के कर्मचारी भी दूसरी चिता जलाने में व्यस्त रहे।


एक कर्मचारी हमेशा रहता है तैनात

मुक्तिधाम में एक कर्मचारी हमेशा तैनात रहता है। वहां शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कराने, चिता ठंडी होने के बाद अस्थियों के संग्रहण तक उसी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी इसी कर्मचारी की रहती है। लॉकर का ध्यान रखना भी इसी के जिम्मे रहता है। इसके बावजूद भी कुत्ते चिता में से नोचकर खाते रहे और इस कर्मचारी का ध्यान तक नहीं गया। इस पूरे मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी तेज सिंह यादव से जब बात की गयी तो उनका कहना था कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। आपके माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। इसको दिखवाते हैं कि क्या हुआ था।


Bekdri - Dogs kept eating by plucking dead bodies from burning pyre The employee did not pay attention, Additional SP stood outside with the staff

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad