Betul latest update hindi news humdard
वेक्सिन के प्रति जागरुकता रंग ला रही, ग्राम कौडी के ग्रामिण अब लगवा रहे वेक्सिन ।
भैंसदेही | जन अभियान परिषद एवं जनपद पंचायत भैंसदेही के तत्वाधान मे श्री विकास कुमरे ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद भैंसदेही एवं तहसीलदार संजय बारस्कर श्री एन,एस,रघुवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैंसदेही के
मार्गदर्शन मे आज 26/06/2021 को ग्राम कौड़ी मे कोविड-19 का टिकाकरण अभियान सम्पन्न हुआ !
जो कि विगत दिनों ग्राम वासियों द्वारा कोरोना वैक्सीन नहीं लगने का पंचनामा बनाकर वैक्सीन नहीं लगने का बहिष्कार किया गया था
जिसे की प्रशासन और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् ,कोरोना वालिंटियर द्वारा ग्राम कौड़ी में लागतर कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक किया गया जो कि आज दिनांक 26/06/2021 को ग्राम कौड़ी में वैक्सिनेशन केम्प लगा।
जिसमे 55 डोज़ उपलब्ध हुये थे जो कि पुरे 55 डोज खत्म हो गए !इस कोरोना महाभियान मे मै कोरोना वालेंटियर रघुनाथ सलामें,सोहन सिंह काकोड़िया के द्वारा भी वेक्सिन लगाया गया ! एवं आशा कार्यकर्ताओं और कोरोना वालिंटियर के द्वारा गाव मे घूम घूम कर लोगो को वेक्सिन लेने के लिए प्रेरित किया गया पीले चावल का निमंत्रण घरो मे रखे गये !लोगो को जागरूक किया गया !जिसमे ANM श्रीमती रूपलता अलमे, में कोरोना वालिंटियर रघुनाथ सलामें, पटवारी सुषमा डावर, ग्राम कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा !
Awareness about vaccine is bringing color, villagers of Kaudi village of Bhainsdehi are getting vaccines now.

