Humdard latest update hindi news amla
कोरोना वॉलेंटियर ग्रामवासियों को पीले चावल का निमंत्रण देकर टीकाकरण के प्रति कर रहे हैं जागरूक
आमला से हमदर्द न्यूज़ के लिए नितेश साहू की खबर
बैतूल जिले में “मैं कोरोना वॉलेंटियर“ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के पंजीकृत कोरोना वॉलेंटियर्स उत्साह के साथ समर्पित भाव से कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य कोरोना वालंटियर के रूप में पूर्ण निष्ठा व समर्पित भाव से ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित कर रहे हैं और वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत ग्रामीण जनों को वैक्सीनेशन सेंटर पर ले जाकर उनका टीकाकरण करवा रहे हैं तथा अभी से अधिक लोगों का टीकाकरण करवा चुके हैं । इन पंजीकृत कोरोना वालेंटियर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
म.प्र.जन अभियान परिषद आमला जिला बैतूल मे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर म.प्र.जन अभियान परिषद के माध्यम से जिले के विकासखंड आमला के विकासखंड समन्वयक श्री अरविन्द माथनकर के नेतृत्व में ग्राम में विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य और कोरोना वालिंटियर्स द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये टीकाकरण महा अभियान में टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं । ये कोरोना वॉलिंटियर्स नितेश साहू ,लखन यादव ,बलिराम उईके, गोपाल कुमरे घनीराम गढेकर, मनीराम हारोडे, विनोद बनखेडे,बलवंत ईवने, वासुदेव बिंझवे धर्मेंद्र गोचरे, लखन बारपेटे, रेवाराम हारोडे, डालेन्द्र वागद्रे, जयपाल मोढक, जितेंद्र नावंगे, हिमांशु सोनी सुरसेन सोनी, कविता साहू, देवराज यादव प्रकाश झरबडे, राजेश पवार,धनराज चोधरी, रवि पुंडे योगेश ठाकरे , ने घर-घर जाकर पीले चावल देकर वैक्सीनेशन के लिए निमंत्रण दे रहे हैं जिससे गांव के लोग टीकाकरण के लिए प्रेरित होकर बड़े उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवा रहे हैं । इन कोरोना वालेंटियर्स द्वारा गांव में 25 स्थानों पर नारों का दीवार लेखन कर जागरूकता लाई गई । साथ ही मास्कों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया । ये कोरोना वालेंटियर्स निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं तथा टीकाकरण महा अभियान के प्रथम दिन से लोगों को टीकाकरण कराने के लिये प्रचार वाहन से अनाउंसमेंट कर घर से वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने के संबंध में सलाह दे रहे हैं जिससे भारी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्र तक पहुंचकर टीका लगवाने में सफल हुए हैं ।
Corona volunteers are making villagers aware of vaccination by inviting yellow rice

